इस डायरेक्टर संग सात फेरे लेंगी बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी!
बाहुबली फेम अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। पिछले काफी समय से अनुष्का शेट्टी और प्रभास की शादी की चर्चाएं थी।

अब अनुष्का का दूल्हा कौन होगा इस बात से पर्दा उठ गया है। रिपोर्ट्स की माने तो अनुष्का डायरेक्टर प्रकाश कोवलामुडी संग शादी कर सकती हैं।
Bahubali actor anushka shetty and director prakash kovelamudi can tie the knot

IB टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का डायरेक्टर के राघवेंद्र राव के बेटे प्रकाश कोवलामुडी संग शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

अगर ऐसा होता है तो प्रकाश की ये दूसरी शादी होगी। प्रकाश की पहली शादी लेखिका कनिका ढिल्लन से साल 2014 में हुई थी। हालांकि कुछ साल बाद ही दोनों अलग हो गए।
Image result for अनुष्का शेट्टी!

पिछले साल दोनों ने मीडिया को अलग होने की जानकारी दी थी। कनिका ने एक बयान में कहा था कि वे 2 साल पहले प्रकाश से अलग हो गई थीं।


बतादें कि प्रकाश ने कंगना रनौत की फिल्म "जजमेंटल है क्या" को डायरेक्ट कर बॉलीवुड में कदम रखा। जजमेंटल है क्या में कनिका और प्रकाश ने साथ में काम किया था। कनिका इस मूवी की लेखक थी

Image result for अनुष्का शेट्टी!

बताया जा रहा है कि अनुष्का और प्रकाश की मुलाकात फिल्म "साइज जीरो" की शूटिंग के वक्त हुई थी।

Previous Post Next Post
[scroll-box] [/scroll-box] [scroll-box][/scroll-box]