6 फरवरी मंगलवार,जानिए कैसा रहेगा आपका दिन 6 Feb. 2018

6 फरवरी मंगलवार,जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
6 Feb. 2018
 
:

मेष राशि : यह दिन दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मातृ पक्ष से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है।

वृष राशि : यह दिन आपके लिए कुछ अच्छी सौगात लेकर आ रहा है। अचानक ही किसी जटिल काम के बन जाने से भाग्य की रूकावटें दूर होंगी। यदि आप अपना गृहस्थ जीवन सही तरीके से व्यतीत करना चाहते हैं तो जीवन साथी के प्रति इमानदार होना जरूरी है। मित्रों और परिजनों की भी बात रख लेनी चाहिए।

मिथुन राशि : यह दिन मध्यम फलदायी है। नए कार्य का प्रारंभ न कीजिएगा। बौद्धिक चर्चाओं के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। संतान विषयक चिंता आपको रहेगी। मध्याह्न के बाद घर का वातावरण सुख-शांति भरा रहेगा। इसलिए मानसिक रूप से आज प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। व्यवसाय में सहयोगियों का पूरा सहकार मिलेगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा।

कर्क राशि : काफी संघर्ष करने के बाद आजकल आपको परेशानियों से कुछ राहत मिल रही है। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से भी मुक्ति मिलेगी। धन प्राप्ति के नए रास्ते बन रहे हैं। यदि आप किसी छोटे मोटे कारोबार या पार्ट टाइम व्यापार से जुड़े हैं तो उसके लिए भी समय निकालना आसान होगा। निकट-दूर की यात्रा हो सकती है।

सिंह राशि : आज आप वाणी पर पूरा संयम रखें। परिजनों के साथ मनमुटाव की संभावना है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। मानसिक भ्रांतियों की तिलांजलि देने के लिए सही समय है। स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें। मध्याह्न के बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप नए कार्यों का प्रारंभ करें। इनमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आर्थिक लाभ भी होगा।

कन्या राशि : परिवार में सुख- शांति और कुटुंबजनों के साथ आनंद आज के दिन को खुशहाल बनाएगा। आज आपकी मधुर वाणी का जादू अन्य लोगों को प्रभावित करेगा। प्रवास की संभावना है। मिष्टान के साथ मनपसंद भोजन मिलेगा। आयात-निर्यात के व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। परंतु वाद-विवाद की चर्चा में उग्र व्यवहार न रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।

तुला राशि : आज सांसारिक जीवन का आनंद विशेषरूप से मना सकते हैं। परिजनों के साथ देशाटन पर जा सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापारीगण व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धनलाभ की संभावना है।

वृश्चिक राशि : कई बार आप न चाहते हुए भी ऐसे दौर में फंस जाते हैं, जहां से निकलने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। यह सभी को पता है कि आप दूसरों की राय पर गहराई से अमल नहीं करते हैं। आज भी कारोबार की कुछ ऐसी ही उलझन आपको परेशान कर रही है। यदि आप अपना मार्ग सरल और सीधा बनाना चाहते हैं तो आप वही करें जिसमें तत्काल लाभ नहीं मिलता है।

धनु राशि : यह दिन आप की आय में वृद्धि और लाभ देने का सूचन करता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान एवं आय में वृद्धि होगी। व्यापार से लाभ होने की संभावना है। अकस्मात से संभलकर चलिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। वाणी पर संयम बरतिएगा। किसी से तकरार न हो इसका ध्यान रखिएगा।

मकर राशि : इस समय आपके हाथ में बहुत ही जिम्मेदारी वाले काम अटके पड़े हैं। ऐसा लग रहा है कि आप अपने घर-परिवार के साथ उचित सम्पर्क नहीं कर पा रहे हैं। हमेशा ही इस प्रकार से अलग-थलग पड़े रहना आपके हित में नहीं है। अगर आप चाहें तो किसी और सदस्य को भी अपनी यह जिम्मेदारी देकर अपने लिए फुर्सत निकाल सकते हैं।

कुंभ राशि : यह दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसायियों शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। आज का दिन भावनाशील विचारों का है। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्य के संबंध में धन का व्यय होगा।

मीन राशि : आकस्मिक धनलाभ का योग देखते हैं। मानसिक तथा शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सर्दी, सांस की तकलीफ, खांसी और पेट दर्द जोर पकड़ेंगे। खर्च में वृद्धि होगी। जलाशय से दूर रहने में सुरक्षा है। विरासत सम्बंधी लाभ होंगे। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखें। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक विचार आपके कष्ट को कम करेंगे

Post a Comment

أحدث أقدم
[scroll-box] [/scroll-box] [scroll-box][/scroll-box]