Chhattisgarh Board 12वीं हिंदी की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को, ‘वन टाइम लॉक’ और GPS सुरक्षा से होगी सख्त निगरानी
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 12वीं हिंदी प्रश्नपत्र लीक प्रकरण के बाद दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। 10 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंडल ने परीक्षा व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए हैं। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि इस बार प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। 


इसके लिए ‘वन टाइम लॉक सिस्टम’ लागू किया जा रहा है, जिससे प्रश्नपत्रों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ की संभावना खत्म हो जाएगी। इसके अलावा, गोपनीय सामग्री को अब जीपीएस लॉक युक्त विशेष कंटेनरों के जरिए भेजा जाएगा। 

उन्होंने बताया कि पहले जहां प्रश्नपत्रों का परिवहन बसों के माध्यम से किया जाता था, वहीं अब विशेष सुरक्षा वाले कंटेनरों का उपयोग किया जाएगा। 

इन कंटेनरों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगा होगा, जिससे उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।

सुरक्षा व्यवस्था में किए गए प्रमुख बदलाव

प्रश्नपत्र पैकेट में वन टाइम लॉक सिस्टम लागू किया जाएगा
गोपनीय सामग्री वाले वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग अनिवार्य होगी

Post a Comment

أحدث أقدم
[scroll-box] [/scroll-box] [scroll-box][/scroll-box]