छाल रेंज में विश्व हाथी दिवस पर निकाली गई जागरुकता रैली, लोगों को दिया संदेश
कुड़ेकेला:- जिले में 12 अगस्त विश्व हाथी दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें विभिन्न विषयों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस कड़ी में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत जागरुकता रैली निकाल कर लोगों को संदेश दिया गया। विश्व हाथी दिवस पर सोमवार को धरमजयगढ़ वनमण्डलाधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी के दिशा निर्देश पर छाल वन परिक्षेत्र अधिकारी सहायक परिक्षेत्र अधिकारी व टीम के द्वारा छाल रेंज में विश्व हाथी दिवस पर रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया।

 इस दौरान क्षेत्र के लोगों को हाथी के सम्बंध में जानकारी देने के साथ हाथी प्रभवित जंगली क्षेत्र में समुचित प्रकाश न रहने पर विशेष कर भोर में व शाम के समय घरों से न निकलने की सलाह दी गई। वहीं, कार्यक्रम के दौरान वन्य जीवों के सम्बंध में बताते हुए कहा गया वन्य जीव मानव के द्वारा परेशान करने पर वह आक्रोशित होकर ज्यादतर हाथी हमला करने पर आतुर हो जाते हैं।

 हमेशा देर शाम रात को वन्य जीव विचरण हेतु जंगलों से बाहर की ओर निलकते हैं। विशेषकर हाथी और यह जीव विशालकाय होने के कारण इसके चपेट में मानव के आने से मानव का नुकसान होना देखा गया है। इन विशाल जीवों से बचाव भी एक विकल्प है। आप हम सभी को हाथियों से दूरी बनाकर रहना ही समझदारी है। हाथी वनों के अभिन्न अंग हैं व हाथी हमेशा मैदानी व घने जंगलों के साथ पर्याप्त भोजन पानी के ब्यवस्था वाली क्षेत्र इनको भाती है। 

जिस कारण धरमजयगढ़ वनमण्डल क्षेत्र हाथियों के लिए अनुकूल है। यही कारण है कि हाथियों के धरमजयगढ़ वनमण्डल क्षेत्र में बहुतायत संख्या में होना आये दिन पाया जाता है। वन अधिकारियों द्वारा यह कह कर लोगों को हाथी के साथ वन्य जीवों के सम्बंध में जानकारी देते हुए बाइक रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم
[scroll-box] [/scroll-box] [scroll-box][/scroll-box]