R:NEWS February 26, 2018 0 21 Less
नई दिल्ली. मार्च के दूसरे हफ्ते में भारतीय नौसेना अंडमान निकोबार में अब तक सबसे बड़ा समुद्री नौसैनिक अभ्यास मिलन-2018 का आयोजन करने जा रही है. नौसेना के अंडमान निकोबार कमांड के तत्वावधान में पोर्ट ब्लेयर में 6 से 13 मार्च तक आयोजित होने वाले युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने के लिए पहली बार एक साथ दुनिया के कम से कम 16 देशों की नौसेना भारत में जुटेगी.
हिंद महासागर में अंडमान निकोबार द्वीप समूह के आसपास के हजारों वर्गमील समुद्री क्षेत्र में होने वाले इस युद्धाभ्यास के दौरान भारत सहित सभी 16 देशों की नौसेना अपनी जंगी जहाजों व युद्धपोतों के साथ शक्ति का प्रदर्शन करेगी.रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया कि सात दिनों तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में जंगी जहाजों व युद्धपोतों पर सवार नौसैनिक युद्ध और प्राकृतिक आपदा से निपटने और आपसी तालमेल बढ़ाने आदि पर मिलकर काम करेंगे. इसके साथ ही इस अभ्यास का मकसद समुद्री क्षेत्र में किसी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाना है.
Post a Comment