छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों के लिए धान खरीदी को लेकर राहत भरी खबर,सरकार ने बदले नियम

 छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों के लिए धान खरीदी को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने का निर्णय लिया है। इस बार किसानों को धान बेचने में होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सरकार प्रदेशभर में 360 नए धान खरीदी केंद्र खोलने जा रही है। इसके साथ ही राज्य में उपार्जन केंद्रों की कुल संख्या बढ़कर 3,100 हो जाएगी।




कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों को धान बेचने के लिए लंबी कतारों और टोकन संबंधी परेशानियों से राहत दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

  • खरीदी की तारीख: छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी 15 नवंबर 2026 से शुरू होगी। 
  • समर्थन मूल्य: किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। 
  • खरीदी की सीमा: प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। 
  • पंजीकरण नियम: पिछले वर्ष एग्रीस्टेक आईडी (AgriStack ID) के साथ पंजीकृत किसानों को दोबारा नया पंजीयन कराने की जरूरत नहीं होगी। 

3,100 रुपये प्रति क्विंटल 

राज्य सरकार इस वर्ष भी किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेगी। इस फैसले से प्रदेश के 27 लाख 50 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

पुराने पंजीकृत किसानों को दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं
धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए राज्य सरकार ने किसानों के पंजीयन से संबंधित महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पिछले वर्ष पंजीकृत ऐसे किसान, जिनके पास एग्रीस्टेक आईडी है, उन्हें इस बार धान विक्रय के लिए नए सिरे से पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
[scroll-box] [/scroll-box] [scroll-box][/scroll-box]