CG polytechnic College admission 2026: पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए परीक्षा 7 मई को, जल्दी से भरें आवेदन फॉर्म
पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए व्यापमं के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। व्यापमं द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार पीपीटी के लिए विद्यार्थी 17 अप्रैल को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसमें 18 से 20 अप्रैल तक सुधार किया जा सकेगा। व्यापमं ने परीक्षा की संभावित तिथि 7 मई निर्धारित की है। 



परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे होगा। परीक्षा केन्द्र सभी 33 जिला मुख्यालयों में बनाए जाएंगे। प्रवेश पत्र वेबसाइट पर 27 अप्रैल को जारी किया जाएगा। 

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जाएगा। शासन के नियमानुसार राज्य के स्थानीय अभ्यर्थी जो परीक्षा में सम्मिलित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापमं द्वारा वापस किया जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
[scroll-box] [/scroll-box] [scroll-box][/scroll-box]